खबर संसार नई दिल्ली: युवा दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर Sapna Choudhary स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर टीवी से बाॅलीवुड में अपनी छाप छोड़ी है। उनके स्टेज शो पर अपार भीड़ दिखाई देती है। सपना चौधरी शादी के बाद एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं। इन दिन वह ज्यादतर वक्त अपने परिवार के साथ ही गुजार रही हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने बच्चे का नाम किसी को नहीं बताया है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Sapna Choudhary के बेटे का नाम क्या है।
ये भी पढें-15 years पुराने वाहनों का 5,000 रुपये में होगा पंजीकरण
Sapna Choudhary के बच्चे का नाम रखा था हिडेन
हरियाणा की मशहूर डांसर Sapna Choudhary शादी के बाद अब वह एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं। लेकिन अभी तक उनके बच्चे का नाम किसी को नहीं पता है। पिछले साल सपना चौधरी ने अपने बच्चे का नाम हिडेन रखा था, लेकिन अब सोशल मीडिया के माध्यम से सपना ने अपने बच्चे के नये नाम का खुलासा किया है।
पोरस है सपना के बेटे का नाम
Sapna Choudhary ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि ”जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, पर तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है। इसलिए मैं तेरा नाम पोरस रखती हूं।”



