हाल ही में एक मॉडल ने एडल्ट साइट (adult site) से जुड़े अपने एक एक्सपीरियंस को शेयर किया जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मॉडल ने बताया कि एक बार उसने एक साइट पर अपने पिता का अकाउंट देख लिया था। इसके बाद जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला है क्या।
एवा लूई एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर और एडल्ट मॉडल (adult site) हैं। उनको 3 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इसके अलावा दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एवा ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।
वीडियो में एवा ने बताया कि एक बार वो शुगर डैडी वेबसाइट (adult site) देख रही थीं कि उन्हें इस साइट पर अपने पिता अकाउंट दिख गया। आप को बता दें कि शुगर डैडी का अर्थ होता है ज्यादा उम्र के वो पुरुष जो कम उम्र की लड़कियों के साथ वक्त बिताने के लिए और उनके साथ संबंध बनाने के लिए मोटी रकम और गिफ्ट्स देते हैं।
पिता को adult site पर देखने के बाद युवती ने किया मैसेज
3 अक्टूबर को टिकटॉक पर पोस्ट किए वीडियो में एवा ने बताया कि वो एक शुगर डैडी वेबसाइट को अक्सर चलाती थीं। एक दिन वो वेबसाइट देख रही थीं कि उन्हें अपने पिता से मिलता-जुलता एक शख्स नजर आया। जब उन्होंने ध्यान से प्रोफाइल देखी तो वो दंग रह गईं।
इसे भी पढ़े-ब्रांडेड माल कह घुमा फिराकर विज्ञापन निकाल ग्राहकों को बनाया जा रहा है बेवकूफ !
वो शख्स उनका पिता ही था। एवा ने पिता को छेड़ने के लिए उन्हें मैसेज किया- ‘हाय डैड’। एवा का मैसेज देखकर उनके पिता चौकन्ने हो गए और उन्होंने तुरंत एवा को ब्लॉक कर दिया और इस बारे में उससे कभी बात नहीं की। वीडियो वायरल होने के बाद एवा के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया।
कई लोगों ने तो उन्हें सलाह दी कि एवा को अपनी मां से इस बारे में बात करनी चाहिए और अपने पिता की असलियत बता देनी चाहिए। लोगों की इस राय के बाद एवा ने बताया कि उसने अपनी मां को इस बारे में बता दिया मगर उसके पिता ने उन्हें एक महंगा ब्रेसलेट गिफ्ट किया जिसके बाद मां की नाराजगी खत्म हो गई।



