खबर संसार नई दिल्ली: ‘गुलाब’ के बाद आ रहा Shaheen तूफान, इन 20 जिलों में अलर्ट जारी, इन दिनों चक्रवाती तूफान ने देश को परेशान कर रखा है। जिसके चलते लोग सशंकित नजर आ रहे हैं। अभी गुलाब तूफान का कहर थम भी नहीं पाया था कि अब Shaheen तूफान ने महाराष्ट्र और गुजरात समेत सभी लोग की चिंता बढ़ा दी है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, Shaheen तूफान अरब सागर में उठेगा और महाराष्ट्र, गुजरात के समुद्री किनारे वाले इलाकों में असर दिखाएगा। 30 सितंबर की शाम के आसपास पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे गुजरात तट में उभरने की संभावना नजर आ रही है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात पश्चिम बंगाल के और करीब पहुंच चुका है। जिसके चलते कोलकाता के अलावा बीरभूम जिले सहित कई अन्य जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसमें एक तीन साल के बच्चे और एक महिला की मौत हो गई।
ये भी पढें- विश्व हृदय दिवस – दिल को स्वस्थ रखने के लिए करे ये 5 excercise
महाराष्ट्र के 6 जिलों में बारिश से 13 लोगों की मौत
गुलाब तूफान के प्रभाव के चलते पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश ने आठ जिलों के 182 सर्किलों में फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया यहां बाढ़ और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र व गुजरात पर Shaheen का कितना असर
मौसम विभाग का कहना है कि Shaheen तूफान भारत के पश्चिमी किनारे के समुद्री तटों से नहीं टकराएगा। यह महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तटों के दूर से ही होकर एक अक्टूबर को ओमान की तरफ बढ़ जाएगा, लेकिन इसकी वजह से महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री किनारे वाले हिस्सों में भारी बरसात होगी। इसका असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिलेगा। जहां भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।


