पोर्न मामले में राज कुंंद्रा के फंसने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे की शिल्पा अब राज के साथ नहीं रहना चाहेंगी और वो तलाक (divorce) ले लेंगी।
फिलहाल राज बेल मिलने के बाद घर लौट चुके हैं और सोशल मीडिया से लेकर हर तरह की लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इन परिस्थितियों का शिल्पा शेट्टी ने हिम्मत से सामना किया और खुद को टूटने नहीं दिया।
हालांकि, जो स्थिति बनी, उसके बाद ये भी कयास लगाए गए कि ये अदाकारा अपने पति को तलाक (divorce) देने के बारे में विचार कर रही है। क्या सच में ऐसा होगा या फिर ये कठिन समय दोनों के रिश्ते को और मजबूत बना देगा? इस बारे में सिलेब ज्योतिषी, भविष्यवक्ता और फेस रीडर पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने भविष्यवाणी की।
जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव का क्या होगा?
अंक और ज्योतिष विद्या, चेहरा पढ़ने की विद्या (face reading) और शारीरिक कंपन (body vibrations) के आधार पर उन्होंने चित्रित किया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते का भविष्य क्या होगा? उनके अनुसार, इस जोड़े के जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव दूर हो जाएंगे और इसकी के साथ उनके आसपास हो रहा कोलाहल भी शांत हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तलाक की अटकलों के बावजूद कपल के बीच की मजबूत आपसी समझ उन्हें अपने रिश्ते को कायम रखने में मदद कर रही है। भविष्य में ये समझ और भी बेहतर बनेगी, जो उनके संबंध को अधिक मजबूती देखा।
शुक्र देगा यश, तो शनि लड़ने की ताकत
ज्योतिषी ने आगे बताया कि अंक विद्या के अनुसार, राज कुंद्रा का नाम मूलांक 6 बनाता है, जिसका रूलर वीनस यानी शुक्र है। इसका अर्थ है कि समृद्धि, नाम, सफलता और यश बिजनसमैन की जिंदगी का हिस्सा हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में जब इस तरह के यश व समृद्धि होती है, तो उसकी जिंदगी में ऐसे पल आने के भी योग रहते हैं, जब उसकी साख पर संकट आए। divorce
इसे भी पढ़े-zoom call पर मीटिंग कर रही मां को दो साल के बच्चे ने मारी गोली, मौत
कुंद्रा का मूलांक 8 इस स्थिति में अहम भूमिका निभा रहा है। शनि का ये अंक इस बात को सुनिश्चित करता है कि कठिन से कठिन समय में भी व्यक्ति अपनी व्यावहारिक सोच बरकरार रखे और उसे अपनी जिम्मेदारी व दृढ़ता का अहसास हो। मौजूदा हालातों से हारने की जगह इसकी संभावना ज्यादा है कि राज कुंद्रा इन सबका सामना करते हुए और ज्यादा मजबूती से सामने आएं व अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
हिम्मती महिला हैं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की बात करें, तो उनका नाम मूलांक 9 बनाता है, जो बताता है कि वह एक हिम्मती महिला हैं और उनके जीवन में चाहे जो भी चुनौतियां आएं, वह कभी हार नहीं मानेंगीं। बहादुर होने के साथ ही वह एक ईमानदार और मौलिक व्यक्तित्व वाली व्यक्ति हैं। ये खूबियां उन्हें दुनिया का आसानी से सामना करने लायक बनाती हैं। divorce
