HomeInternationalzoom call पर मीटिंग कर रही मां को दो साल के बच्चे...

zoom call पर मीटिंग कर रही मां को दो साल के बच्चे ने मारी गोली, मौत

फ्लोरिडा, खबर संसार। दो साल के बच्चे के हाथ उसके पिता की गन लग गई और उसने जूम कॉल (zoom call) पर मीटिंग कर रही अपनी मां की तरफ गन कर के टिगर दबा दिया वह गोली उसके मांं को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह कोई फिल्मी कहानी नही बल्कि हकीकत है। यह हादसा अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में हुआ, जाहं एक बच्चे ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पिता की हैंडगन दो साल के मासूम के हाथ लग गई थी।

जिसके बाद उसने घर में जूम कॉल (zoom call) पर मीटिंग कर रही मां पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि  बच्चे के पिता 22 वर्षीय वोंड्रे एवरी (Veondre Avery) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या और लापरवाही से बंदूक रखने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि 2 साल के बच्चे को बैगपैक से बंदूक मिली थी। खेल-खेल में उसने एक फायर किया। गोली सीधे उसकी मां शमाया लिन के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। शमाया उस दौरान पर घर पर ऑफिस की जूम मीटिंग (zoom call) में बैठी थी। पुलिस को घटना की जानकारी मृतका की सहकर्मी ने दी, जो जूम मीटिंग में शामिल थी।

ये भी पढ़ें -विजय दशमी पर paan खाना क्यों है जरूरी, जानिए महत्व

सहकर्मी ने बुलाई Police

सहकर्मी ने तुरंत 911 को कॉल करके बताया कि उसने गोली की आवाज सुनी और लिन को गिरते हुए देखा। लिन का का बच्चा रो रहा था और उसका पार्टनर भी घर पर नहीं था। जब मृतका का पति एवरी घर पहुंचा तो फर्श पर हर जगह खून बिखरा था। उसने इमरजेंसी सर्विस को बताया कि उसकी पार्टनर कंम्यूटर पर काम कर रही थी, उस वक्त यह हादसा हुआ होगा। (zoom call)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.