Monday, February 9, 2026
HomeEntertainment‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण Nitish Bhardwaj ने दिया पत्नी को तलाक

‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण Nitish Bhardwaj ने दिया पत्नी को तलाक

खबर संसार, पंजाब : ‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण Nitish Bhardwaj ने दिया पत्नी को तलाक, फिल्म इंडस्ट्री में तलाक होना हमेशा से ही एक आम बात रही है। 90 के दशक के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले टीवी अभिनेता Nitish Bhardwaj ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। ये रिश्ता 12 वर्ष पुराना है। उनकी पत्नी स्मिता पेशे से IAS है। वर्तमान में वह अपनी जुड़वा बेटियों के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। नीतीश भारद्वाज ने कहा कि वह 2019 में अपनी पत्नी आईएएस अधिकारी स्मिता गाते से अलग हो चुके हैं।

ये भी पढें- जाने रजनीकांत की बेटी से तलाक लेने वाले Dhanush (धनुष) के पास कितनी हैं संपत्ति?

2005 में हुई थी Nitish Bhardwaj व स्मिता की शादी 

मुंबई के रहने वाले Nitish Bhardwaj ने 2005 में शादी की थी। जिसके 14 साल बाद उन्होंने स्मिता से तलाक का फैसला लेने के बाद अपनी शादी को खत्म कर दिया। इस बात का मुझे बेहद दुख है। मुझे तो ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं मरा हुआ जीवन जी रहा हूं। मैं बदकिस्मत रहा हूं। आमतौर पर विवाह टूटने के कारण अनंत हो सकते हैं, कभी-कभी यह एक अडिग रवैये या करुणा की कमी के कारण होता है या यह अहंकार और आत्मकेंद्रित सोच का परिणाम हो सकता है। Nitish Bhardwaj ने कहा कि तलाक का सीधा असर बच्चों पर पड़ता है. इसलिए मां-बाप को ये सुनिश्चित करना चाहिए बच्चों पर इसका कम से कम प्रभाव पड़े।

बता दें, 90 के दशक में जब भी नितीश भारद्वाज ‘महाभारत’ में ‘कृष्ण’ बने नजर आते, लोग अपने-अपने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे। कैलेंडर से लेकर पूजा पोस्टर्स तक में उन्हीं की तस्वीरें नजर आती थीं। एक दौर में लोग उन्हें असल में भगवान कृष्ण समझने लगे थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.