खबर संसार अयोध्या,11 दिन अन्न त्यागते हुए श्रीराम प्राण प्रातिष्ठा पीएम मोदी द्वारा संपन्न. जी हा विधि विधान के साथ अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुका है। योगी जी के बाद मोहन भागवत विशाल सभा को सम्बोधित कर रहे है पीएम नरेंद्र मोदी को सच्चा योगी तपस्वी कह रहे है.
11 दिन अन्न त्यागते हुए श्रीराम प्राण प्रातिष्ठा पीएम मोदी द्वारा संपन्न
इससे पूर्व आरएसएस चीफ मोहन भागवत, सीएम योगी की मौजूदगी में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी राम लला के लिए छत्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अनुष्ठान के बाद राम लला को छत्र अर्पित किया और दंडवत प्रणाम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने पर कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है। अयोध्या के हर एक चौराहे पर कमांडोज की तैनाती की गई



