HomeLife Styleकल से सिंगल यूज़ प्लास्टिक होने जा रहा है बैन, जानिए कौन-कौन...

कल से सिंगल यूज़ प्लास्टिक होने जा रहा है बैन, जानिए कौन-कौन से प्रोडट्स हैं शामिल

कल से भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित होने जा रहा है। देशभर में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के चलते केंद्र सरकार ने अब इसमें किसी भी तरह की छूट देने से साफ़ इंकार कर दिया है। सरकार के इस फ़ैसले से पैक्ड जूस, सॉफ़्ट ड्रिंक्स और डेयरी प्रोडक्ट बनाने व बेचने वाली कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है।

कल से बैन होंगे ये प्रोडक्ट्स

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लागू होने के बाद सभी बेवरेज कंपनियां प्लास्टिक स्ट्रॉ (Plastic Straw) के साथ अपने प्रोडक्ट को बेच नहीं पाएंगी। इसके अलावा कप, प्लेट, गिलास, कांटे, चम्मच, कैंडी स्टिक, ईयर-बड्स, प्लास्टिक के झंडे, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्मोकोल) और गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक जैसी वस्तुओं के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा।

कोका-कोला, पेप्सिको, अमूल और मदर डेयरी समेत तमाम बड़ी कंपनियों के पेय पदार्थ प्लास्टिक स्ट्रॉ (Plastic Straw) के साथ ग्राहकों तक पहुंचते हैं। इस वजह से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ पर लगने वाले बैन से बेवरेज कंपनियां परेशान हैं। सरकार ने सभी कंपनियों को ‘प्लास्टिक स्ट्रॉ’ का विकल्प खोजने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़े- पाकिस्तान को चीन ने दिया झटका, ब्रिक्‍स में ‘दोस्त’ को छोड़ भारत के साथ आया चीन

देश के सबसे बड़े डेयरी समूह ‘अमूल’ ने कुछ दिन पहले सरकार को पत्र लिखकर प्लास्टिक स्ट्रॉ पर लगने वाले प्रतिबंध को टालने का अनुरोध किया था। इस दौरान अमूल मैनेजमेंट ने कहा था कि, सरकार के इस फ़ैसले से दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के किसानों और दूध की खपत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इससे पहले ‘मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा था कि, हम पेपर स्ट्रॉ का आयात करेंगे. लेकिन ये मौजूदा ‘प्लास्टिक स्ट्रॉ’ की तुलना में 4 गुना अधिक महंगे हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.