HomeLife Styleस्किन और हेयर सीरम छोड़ें, इन प्राकृतिक उपायों से पाएं असली ग्लो

स्किन और हेयर सीरम छोड़ें, इन प्राकृतिक उपायों से पाएं असली ग्लो

आजकल स्किन और हेयर केयर रूटीन में सीरम एक आम नाम बन गया है। चेहरे को ग्लोइंग और बालों को शाइनी बनाने के लिए लोग इसे मैजिक सॉल्यूशन मानते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि ये सीरम लंबे समय में नुकसानदेह हो सकते हैं।

सीरम में छिपा केमिकल रिस्क

बाजार में मिलने वाले फेस और हेयर सीरम में विटामिन C, हयालुरोनिक एसिड और सिलिकॉन जैसे केमिकल्स होते हैं। ये स्किन और बालों पर तुरंत असर दिखाते हैं, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को एलर्जी, रेडनेस और पिग्मेंटेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं बालों में सिलिकॉन जमने से बाल बेजान और स्कैल्प ड्राई हो सकती है।

एक्सपर्ट की सलाह: प्राकृतिक विकल्प चुनें

हेयर एक्सपर्ट डॉ. सरीन कहती हैं कि सीरम की बजाय सप्ताह में दो बार नारियल, भृंगराज या आंवला तेल लगाएं। बाल धोने से पहले तेल लगाने से बालों को प्राकृतिक पोषण मिलता है और कैमिकल डैमेज से बचाव होता है।

स्किन के लिए क्या करें?

रात को सोने से पहले शुद्ध नारियल तेल या एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं। चाहें तो गुलाब जल या शहद का हल्का लेप भी कर सकते हैं। ये मॉइस्चराइज तो करते ही हैं, साथ ही रिएक्शन का खतरा भी नहीं होता।

क्यों कहें सीरम को ना?

सीरम एक शॉर्ट टर्म ग्लो जरूर देता है, लेकिन इसके लगातार इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता है। प्राकृतिक उपाय न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि आपकी सुंदरता को अंदर से निखारते हैं। अगली बार जब आप सीरम खरीदने जाएं, तो दादी मां के नुस्खे जरूर याद रखें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.