Katrina Kaif की शादी के बारे में इन दिनों हर ओर चर्चा हो रही है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि कटरीना कैफ जल्द ही कलाकार विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दोनो ने मिलकर दिसम्बर में 7 फेरे लेने का फैसला लिया है।
जिसके लिए सारी तैयारियां भी हो गई हैं। Katrina Kaif किस डिजाइनर के कपड़े पहनने वाली हैं और उनकी शादी में कौन-कौन से कलाकार मेहमान बनकर आएंगे, इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं लेकिन अभी तक अदाकारा ने इन पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
कैटरीना के फैंस इस कारण परेशान
Katrina Kaif के फैंस इस कारण थोड़े से परेशान हैं कि आखिरकार वो अब तक इन खबरों पर शांत क्यों हैं? क्या कारण है कि कटरीना कैफ अभी तक शादी की खबरों पर कुछ नहीं कह रही हैं? इंडस्ट्री से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि कटरीना अपने पुराने रिलेशन्स की वजह से शादी की खबरों पर चुप हैं।
असल में कटरीना कैफ ने सलमान खान और रणबीर कपूर को डेट किया है। इन दोनों कलाकारों के साथ उनके इश्क की खबरें उड़ी थीं। जब इन दोनों से कटरीना अलग हुईं तो रिश्तों में गांठ पड़ गई। मीडिया में भी इन ब्रेकअप्स को लेकर काफी बातें हुईं। कटरीना कैफ नहीं चाहती हैं कि उनके बारे में कुछ भी निगेटिव छपे। यही कारण है कि वो अभी तक विक्की कौशल के साथ होने वाली शादी पर शांत हैं।
इसे भी पढ़े-जाने क्यों farmer ने किडनी बेचने का दिया विज्ञापन, एक करोड़ लगी बोली
Katrina Kaif का मानना है कि जब तक शादी का दिन नहीं आ जाता है, तब तक वो बिल्कुल चुप रहेंगी। जिस दिन वो शादी का जोड़ा पहनेंगी और विक्की कौशल उनकी मांग भरेंगे, उस दिन वो फैंस को अपने रिश्ते की सच्चाई बताएंगी। कटरीना कैफ का यह फैसला सही है या नहीं, आप कमेंट में जरूर बताएं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़़ने के लिए क्लिक करें



