HomeUttarakhandतो अब रुद्रपुर,सितारगंज के बाद रानीबाग में सिडकुल!

तो अब रुद्रपुर,सितारगंज के बाद रानीबाग में सिडकुल!

खबर संसार हल्द्वानी। रुद्रपुर,सितारगंज के बाद रानीबाग में सिडकुल!जी हा कयास और सीएम धामी की घोषणा अनुसार फिलहाल येही आसार लग रहे है। हा इसको अमलीजामा किस तरह और कितने समय में ये भविष्य के गर्भ में है।क्योंकि हमारे देश में किसी योजना के प्रस्ताव में सालो लगते है,फिर उसकी मंजूरी में,फिर उसके लिए जमीन संसाधन जुटाने में,फिर उस पर अमल,फिर बजट,फिर सुभारम्भ,फिर लोकार्पण इत्यादि लंबी और बेहद धीमी प्रक्रिया है।

तो अब रुद्रपुर,सितारगंज के बाद रानीबाग में सिडकुल!

फिलहाल केंद्र सरकार ने नैनीताल के हल्द्वानी और रानीबाग में स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन उत्तराखण्ड को दे दी है। इसके बाद अब इस जमीन पर औद्योगिक विकास और नए उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।राज्य सरकार लम्बे समय से इस जमीन को लेने के प्रयास कर रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय से अनुरोध किया था। इसके बाद अब केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में आदेश कर दिए हैं। विदित है कि रानीबाग और हल्द्वानी में एचएमटी की करीब 45.33 एकड़ भूमि है। एचएमटी फैक्ट्री बंद होने के बाद से ही इस जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा था। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए सिडकुल की स्थापना का निर्णय लिया था। पूर्व में हुई कैबिनेट की बैठक में यहां का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बाद अब इस जमीन के उत्तराखंड को मिलने का रास्ता साफ हो गया है। भूमि के बदले राज्य सरकार केंद्र को 72 करोड़ 2 लाख 10 हजार रुपयेे रिजर्व प्राईस के रूप में देगी।

सर्विस इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा सरकार की योजना के अनुसार एचएमटी और उसके आसपास के करीब साठ एकड़ जमीन पर एक नया सिडकुल बसाने की है। जहां पर सर्विस और आईटी से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। सिडकुल के एमडी रोहित मीणा ने बताया कि सरकार का इरादा है कि एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन के अलावा 12 एकड राजस्व भूमि और 30 एकड के करीब वन भूमि का उपयोग सिडकुल के निर्माण के लिए किया जाएगा।निश्चित रूप से योजना को साकार रूप देने से रोजगार इत्यादि में सहयोग मिलेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.