खबर संसार नई दिल्ली। तो अब कबाड़ी बनेंगे कलेक्शन एजेंट! जी हा पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित करने वाली स्क्रैप पॉलिसी को व्यवहारिक बनाने के लिए सरकार कबाड़ी ओं को कलेक्शन एजेंट बनाएगी देश भर के छोटे बड़े कबाड़ी पुरानी गाड़ियों को स्क्रेपिंग सेंटर पहुंचाने में उपभोक्ताओं यानी गाड़ी मालिकों की मदद करेंगे।
बताया जा रहा है कि इससे बड़ी मात्रा में कबाड़ीओ को रोजगार मिलेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी 4 वर्षों में राज्य सरकारों के साथ पीपी पी मोड में 75 पंजीकृत वाहन इस्क्रेपिंग सेंटर यानी कि आर बी एस एस खोले जायेंगे। इन सेंटरों में 15 साल पुराने व्यवसायिक वाहनों और 20 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा ।
