HomeHealth...तो इसलिए करना चाहिए blood donation

…तो इसलिए करना चाहिए blood donation

खबर संसार नई दिल्ली: …तो इसलिए करना चाहिए blood donation, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है, इसीलिए रक्तदान को महादान भी कहा जाता है। इससे किसी इंसान की जान भी बचाई जा सकती है। इसलिए हमें रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

blood donation करने से कई तरह के फायदे भी होते हैं। रक्तदान से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे अगर रक्तदान के वक्त कुछ सावधानियां न बरती जाएं तो यह मौत का कारण भी बन सकती है, तो आइए जानते हैं कि रक्तदान करने से क्या-क्या हैं फायदे।

ये भी पढें- नाशपाती खाईये और अपनी हड्डियों (bones) को बनाए मजबूत

blood donation से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

  • औसतन व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट करीब 5 से 6 लीटर रक्त होता है।
  • कोई व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता हैं।
  • एक बार रक्त दान से आप 3 लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।
  • पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्त दान कर सकती हैं।
  • रक्त दान करते हुए डोनर के शरीर से केवल 1 यूनिट रक्त ही लिया जाता है।
  • blood donation के तीन घंटे बाद पौष्टिक आहार लेने चाहिए। मीठे फलों का सेवन ज्यादा बेहतर होगा।
  • भारत में सिर्फ 7 प्रतिशत लोगों का ब्लड ग्रुप ‘O नेगेटिव’ है।
  • ‘O नेगेटिव’ ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर कहलाता है, इसे किसी भी ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को दिया जा सकता है।
  • इमरजेंसी के समय जैसे जब किसी नवजात बालक या अन्य को खून की आवश्यकता हो और उसका ब्लड ग्रुप ना पता हो, तब उसे ‘O नेगेटिव’ ब्लड दिया जा सकता है।
  • ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया काफी सरल होती है और रक्त दाता को आमतौर पर इसमें कोई तकलीफ नहीं होती हैं।
  • रक्तदाता का वजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर आदि सामान्य पाए जाने पर ही डॉक्टर्स या ब्लड डोनेशन टीम के सदस्य आपका ब्लड लेते हैं।
  • यदि आप स्वस्थ हैं, तभी रक्तदान कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.