खबर संसार हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों पर कड़ी कार्यवाही! जी हा दो दिन पहले भी करीब 274 गैस सिलेंडर सितारगंज से हल्द्वानी लाकर गलत तरीके से व्यवसाय किया जा रहा था। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी कार्यवाही की थी। और आज भीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा दमूवाढूंगा के कुमाऊं कॉलोनी में अवैध तरीके से एक युवक द्वारा अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में गैस भरे जाने का काम किया जा रहा था। आरोपी दीपक पुत्र प्रेमपाल।के खिलाफ 3/7 में मामला दर्ज किया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों द्वारा टेम्पो रिफेलिंग पर कड़ी कार्यवाही
प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध गैस सिलेंडर से टेम्पो में गैस रिफलिंग की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया, इस दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, साथ ही रिफलिंग करने वाली किट को भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, मौके पर कोई ऑटो नहीं पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफलिंग हो या गैस की कालाबाजारी का कार्य हल्द्वानी में नहीं चलने दिया जाएगा, ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी



