आज सेंट थेरेसा विद्यालय में कक्षा दस और बारह के छात्र- छात्राओं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावक को आमंत्रित किया गया।
अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक फादर डेरिक पिंटो जी रहे। छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। 90और 90% से उत्तम स्थान और विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए।
मुख्य अतिथिऔर विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी को बधाई दी गई और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गयीं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ग्रेगरी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर अभिभावकगण, अध्यापकगणऔर छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

