पेशावर, खबर संसार। पाकिस्तान जो काम अपने पड़ोसी देशों में करा रहा था वो अब उसे के देश में ही हो रहा है ताजा मामला पाकिस्तान के पेशावर का जहां एक मस्जिद में आज जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम हमले में करीब 30 नमाजियों की मौत हो गई।
50 से अधिक घायल
वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में हुआ है। पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ।
इसे भी पढ़े़े-चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले बनवा ये कागजात नहीं तो होगी दिक्कत
रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत अभी भी गंभीर है।
10 की हालत नाजुक
एक बचाव अधिकारी ने कहा कि धमाका पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब नमाजी जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। किसी भी समूह ने तत्काल विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। ‘डॉन’ के मुताबिक लेडी रीडिंग के मीडिया मैनेजर असीम खान ने कहा कि अब तक 30 शवों को अस्पताल लाया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 10 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



