भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में बढ़ते तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। पटना के मशहूर खान सर ने दावा किया है कि अगर दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ते हैं, तो अमेरिका गूगल से कहकर भारत में जीमेल बंद करवा सकता है। इस बयान के बाद देशभर में यह चर्चा शुरू हो गई कि अगर जीमेल बैन हो गया तो क्या यूपीआई ट्रांजेक्शन भी बंद हो जाएंगे?
खान सर का वायरल वीडियो और बड़ा दावा
खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर जीमेल बंद हो गया, तो मोबाइल सर्विसेज और डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि गूगल प्ले स्टोर के बंद होने से लोग यूपीआई ऐप्स और भीम एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस बयान के बाद यूजर्स के मन में कई सवाल उठने लगे हैं – क्या सच में जीमेल बैन होने से यूपीआई ठप पड़ जाएगा?
क्या जीमेल बंद होने से यूपीआई रुक जाएगा?
हकीकत यह है कि यूपीआई (Unified Payments Interface) एक अलग पेमेंट सिस्टम है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) मैनेज करता है। यूपीआई आपके बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है, न कि आपके जीमेल अकाउंट से। हाँ, यह सही है कि कई लोग यूपीआई ऐप (जैसे Google Pay) के लिए जीमेल अकाउंट का उपयोग करते हैं, लेकिन जीमेल बंद होने पर भी आपकी यूपीआई सर्विस बंद नहीं होगी।
मतलब साफ है—जीमेल बंद होने से यूपीआई ट्रांजेक्शन प्रभावित नहीं होंगे।
सोशल मीडिया पर चर्चा क्यों तेज हुई?
खान सर के इस बयान ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम पूरी तरह भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है, इसलिए जीमेल बैन होने से यूपीआई या भीम ऐप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
