खबर संसार हल्द्वानी.अंतिम बोर्ड बैठक हंगामा के साथ मजेदार रहेंगी!जी हा क्या बोर्ड की आखिरी बैठक हंगामा होंगा!जी ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आज की बैठक में विपक्ष हंगामा कर सकता है. उनके लिए भी आखिरी मौका है. फिर सिर्फ नाम के रह जायेंगे पार्षद. तो बैठक हंगामा के साथ मजेदार रह सकती है.
अंतिम बोर्ड बैठक हंगामा के साथ मजेदार रहेंगी!
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की अंतिम बोर्ड बैठक आज गुरुवार को 11 बजे से नगर निगम सभागार में होगी। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले हो रही इस बैठक में नगर निगम अपना बजट सदन में पेश करेगा। बैठक में 11 प्रस्ताव भी रखे जाएंगे बता दें कि नगर निगम पिछले सात महीने तक बिना बजट पास कराए खर्च करता रहा। नगर निगम की पिछली बोर्ड बैठक 22 नवंबर 2022 को हुई थी। तब से नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई। बजट खर्च करने से पूर्व मार्च या अप्रैल में बोर्ड बैठक होनी चाहिए थी, लेकिन इस दौरान भी बोर्ड बैठक नहीं हुई। 24 अगस्त को नौ महीने बाद बैठक होगी। निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं। ऐसे में इस बोर्ड बैठक को अंतिम माना जा रहा है। इस बोर्ड का यह अंतिम बजट भी होगा।चुनाव से ठीक पहले होने वाली बोर्ड बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं। नगर निगम इस बार 1.78 करोड़ लाभ का बजट पेश करेगा। नगर निगम ने बजट में 1.36 अरब की आय, एक अप्रैल 2023 का प्रारंभिक अवशेष 41.97 करोड़ और 2023-24 का व्यय 1.58 अरब बताया
