किच्छा, खबर संसार। ग्रामसभा नजीमाबाद में ग्राम प्रधान पद के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में मीना साहनी की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर मीना साहनी का माला पहनाकर एवं मिष्ठान वितरित कर जोरदार स्वागत किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ग्रामसभा नजीमाबाद की जनता ने अजय साहनी को अपना प्रधान चुन लिया था लेकिन कुछ समाज विरोधी लोगों द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर गलत तथ्यों के आधार पर अजय साहनी का निर्वाचन खारिज कराने की कोशिश की गई।
भाजपा और कांग्रेस में थी टक्कर
लेकिन विफल रहने के बाद कोर्ट में भी गलत तथ्य पेशकर अधिकारियों को निर्देशित कराकर अजय साहनी को अयोग्य घोषित ठहरा दिया गया, जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया में चुनाव की घोषणा हुई। ग्राम नजीमाबाद में हुए उपचुनाव में भाजपा नेता निर्वतमान प्रधान अजय साहनी की अनुज वधू मीना देवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी।
जसविंदर सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर को क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ परिवार के सदस्यों द्वारा जीतोड़ मेहनत कर चुनाव लड़ाया गया लेकिन जनता ने भाजपा नेता अजय साहनी की अनुज वधू मीना साहनी को 278 वोटों से जिताकर अपना प्रधान चुना। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा नेता अजय साहनी एवं उनकी समस्त टीम को 278 वोटों के ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।
कहा कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मीना साहनी डबल ऍम ए, B.Ed पढ़ी हुई शिक्षित महिला है जिसका लाभ ग्रामवासियों को मिलेगा। इस दौरान अजय साहनी, चरणजीत सिंह, रमेश सिंह, शेर सिंह विर्क, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, गुरुदेव सिंह, संजय साहनी, दिनेश लाल, केदार दानू, इंदर सिंह, कुशाल चंद, कमल फुलारा, राजू सिंह, राम सिंह, सरोज कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें



