खबर संसार नई दिल्ली। आदर्श आचार संहिता के चलते पी एम की फ़ोटो कोविड सर्टिफिकेट से हट सकती! जी हां उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश,पंजाब,गोवा,मणिपुर में चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है इसी के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इन 5 राज्यो में। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिकायतों के बाद चुनाव आयोग के सुझाव पर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाए थे.
पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश,पंजाब,गोवा,मणिपुर में होने वाले हैं, वहां जारी कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं होगी, क्योंकि वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर जरूरी फिल्टर लगा दिया है.
चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सरकारों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन पांच चुनावी राज्यों में लोगों को जारी किये जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लगाएगा.’’

