खबर संसार हल्द्वानी.संस्कृति और परंपरा को दर्शाता कार्यक्रम धरोहर .द आनंदा एकेडमी डहरिया हल्द्वानी में धरोहर कार्यक्रम अत्यंत उल्लास के साथ मनाया गयाइस कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट , मुख्य अतिथि सुमित्रा प्रसाद , प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 1 ,2, 3 के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
द आनंदा एकेडमी डहरिया हल्द्वानी में धरोहर कार्यक्रम अत्यंत उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में गणेश वंदना, डांडिया नृत्य, सूक्ष्म रामामण तथा अनेक भक्ति से भरे नृत्यों का मंचन प्रस्तुत किया गया। माँ भवानी नृत्य द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया।विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने इस कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतिबिंब बताते हुए यह भी बताया कि भारतीय संस्कृति विशव की सभी संस्कृतियो की जननी है।
इस कार्यक्रम में प्राचीन काल से चली आ रही पद्धति और तकनीकी के बावजूद भी भारत कैसे अपनी पुरानी जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ है यह दर्शाया गया है।कार्यक्रम का संचालन जयश्री नेगी , निशा मेहरा और गुंजन सनवाल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारी गण व अभिभावकगण मौजूद थे।
