दिल्ली, खबर संसार। किसानों ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर आज भारत बंद (bharat band) का आहवान किया था। पर उनके मंसूबे पर चक्रवाती तुफान ‘गुलाब’ ने पानी फेर दिया।
वहीं किसानों के बंद (bharat band) से दिल्ली की आम जनता को बुहत की परेषानियों का सामना करना पड़ा। इस बद से दिल्ली में बहुत ही लम्बा जाम लग गया। वहीं, आंध्र प्रदेश में बारिश ने किसानों के इस भारत बंद पर पानी फेर दिया है। यहां गैर एनडीए पार्टियों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया था।
आज सुबह से ही हो रही बारिश
सोमवार की तड़के से भारी से बहुत भारी बारिश ने आंध्र प्रदेश में भारत बंद (bharat band) को प्रभावित किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा आहूत 10 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कई गैर.एनडीए दलों ने समर्थन दिया है।
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने बंद (bharat band) को समर्थन दिया और आरटीसी बस सेवाओं को निलंबित कर दिया। सोमवार को स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़े-kisano द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल
मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम ने भी कांग्रेस और वाम दलों के साथ बंद (bharat band) का समर्थन किया। हालांकि बारिश के कारण हड़ताल के आह्वान के साथ-साथ रैलियों जैसी गतिविधियों पर ग्रहण लग गया।
श्रीकाकुलम के सभी तटीय जिलों जो चक्रवात गुलाब की चपेट में थे में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बारिश ने लोगों को अपने घरों तक सीमित कर दिया है। रायलसीमा जिलों में भी चक्रवात के प्रभाव में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है।बताते चले की किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। किसानों के भारत बंद आह्वान आंदोलन के कारण आज ट्रेनों पर भी बुरा असर पड़ा है 12 राजनीतिक दल किसानों के भारत बंद के समर्थन में आए हैं।
kisano द्वारा भारत बंद के आहवान से दिल्ली गुरुग्राम नोएडा डीएनडी पर बुरा हाल


