HomeUttarakhandUttarakhand में टैक्स फ्री हुई The Sabarmati Report, CM ने की घोषणा

Uttarakhand में टैक्स फ्री हुई The Sabarmati Report, CM ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘The Sabarmati Report’ को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। रविवार को फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात की घोषणा की। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ सीएम धामी ने फिल्म देखी और जमकर इसकी तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने देश और उत्तराखंड की जनता से इस फिल्म को देखने की अपील की।

‘The Sabarmati Report’ देखने के बाद सीएम धामी ने कहा, ‘अयोध्या से यात्रियों को लेकर आ रही साबरमती एक्सप्रेस को गुजरात के गोधरा में आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना में 59 रामभक्तों की मौत हो गई। मामले की जांच करने के बजाय इस मामले पर राजनीति की गई।’

उत्तराखंड में द साबरमती रिपोर्ट पर नहीं लगेगा टैक्स

सीएम ने गोधरा कांड की सच्चाई सामने लाने के लिए फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘एकता कपूर, विक्रांत मेस्सी और पूरी टीम ने उस सच्चाई को देश के सामने लाने का काम किया है कि वास्तव में ये घटना क्या थी। मैं बधाई देना चाहता हूं फिल्म की टीम को जिन्होंने बहुत शानदार काम करके पूरी सच्चाई को देश के सामने लाने का काम किया। पूरे देश और प्रदेश में सभी लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए इसलिए हम इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर रहे हैं।’

उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘The Sabarmati Report’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘फिल्म को टैक्स फ्री करने का जो निर्णय लिया गया है उसके लिए मैं और पूरी टीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभारी हैं। 22 वर्ष पहले की इस घटना के बारे में देश की नई पीढ़ी को कुछ मालूम नहीं है इसलिए देश के सभी लोगों को ये फिल्म देखनी चाहिए। अब टैक्स-फ्री होने के बाद उत्तराखंड की जनता इस फिल्म को देखे और बताए कि इस फिल्म के बारे में उनकी क्या राय है।’

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.