HomeNationalदिल्ली में शीतलहर बढ़ेगी, इस सप्ताह तापमान 5 डिग्री तक गिरने की...

दिल्ली में शीतलहर बढ़ेगी, इस सप्ताह तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना

दिल्ली में शीतलहर बढ़ेगी, इस सप्ताह तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना जी, हां उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड हो रही है। सप्ताह भर दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने दिल्ली के लिए आगामी सात दिनों के लिए शीतलहर का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें संकेत दिए गए हैं कि न्यूनतम तापमान में बुधवार से गिरावट होनी शुरू होगी। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। ये सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। वहीं इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इस मौसम के लिए ये सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक माना गया है।

सुधरी दिल्ली की वायु गुणवत्ता, GRAP-3 निरस्त

इसी बीच दिल्ली और एनसीआर में तापमान में गिरावट हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का कहना है कि बीते एक सप्ताह में एक्यूआई निम्न श्रेणी में है। सोमवार को एक्यूआई 335 दर्ज हुआ था। ये बहुत खराब श्रेणी है। वहीं वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग रविवार को ही दिल्ली एनसीआर में जीआरएपी तीन के प्रतिबंधों को हटा चुका है। दिल्ली में जीआरएपी चरण एक और दो के प्रतिबंध अब भी लागू है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.