HomeEntertainmentमेकर्स से मनमुटाव खत्म, Babita ji की शो में हुई वापसी, फैंन...

मेकर्स से मनमुटाव खत्म, Babita ji की शो में हुई वापसी, फैंन हुए खुश

नई दिल्‍ली, खबर संसार। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फेसम एक्‍ट्रेट बबीता जी (Babita ji) इस शो से कुछ दिनों से गायब हो गई थी।  जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्‍होंने शो छोड़़ दिया है। लेकिन यह सब गलत हो गया जी, बबीता जी की शो में वापसी हो गई है।

ऐसी भी खबरें आईं कि प्रड्यूसर असित मोदी (Asit Kumar Modi) ने कहा है कि मुनमुन दत्ता को अपने द्वारा इस्तेमाल किए गए एक जातिसूचक शब्द के लिए दोबारा माफी मांगनी होगी क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर जो माफी मांगी थी, वह काफी नहीं थी। लेकिन अब लग रहा है कि मुनमुन दत्ता (Babita ji) और मेकर्स के बीच मनमुटाव खत्म हो चुका है। मुनमुन अब शूट पर वापस लौट आई हैं।

शूटिंग भी शुरू कर दी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी कर ली है और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी (Babita ji) का किरदार निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स उनकी एंट्री को इस हफ्ते टेलिकास्ट करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब मुनमुन दत्ता ने हाल ही सेट पर एंट्री तो उन्हें देख पूरी टीम हैरान रह गई थी। उन्हें लग रहा था कि मुनमुन दत्ता शायद ही शो में वापसी करेंगी। लेकिन बताया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता और प्रड्यूसर असित मोदी ने फोन पर बातचीत करके मामला सुलझाया और चीजों को भूलकर आगे बढ़ने की बात की।

इसे भी पढ़े-RBI : अगर किसी को जारी किया है 50 हजार से ज्यादा का चेक तो देनी होगी ये डिटेल्स

बताया जा रहा है कि जब से मुनमुन सेट पर लौटी हैं, उनका रवैया पूरी तरह बदल चुका है। अब वह सेट पर सभी लोगों से प्यार से बात करती हैं, जो पहले मिसिंग था। टीम उनके इसे बदले बर्ताव को देखकर भी हैरान है।

बता दें कुछ महीने पहले जब मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था तो उस पर खूब विवाद हुआ था। तब ऐक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस भी दर्ज किया गया था। हालांकि मुनमुन दत्ता (Babita ji) ने ट्विटर पर माफी भी मांग ली थी। लेकिन मामला बढ़ता ही गया। इसके बाद मुनमुन दत्ता कुछ महीनों तक ‘तारक मेहता’ के शूट से भी दूर रहीं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.