LPG उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर है। ग्राहकों के खाते में LPG सब्सिडी के तौर पर 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर आने लगे हैं। लेकिन, अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर खरीदते हैं और सरकार की ओर से आपके खाते में सब्सिडी नहीं आती है तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि सब्सिडी क्यों रुकती है।
अगर आपको सब्सिडी नहीं मिल रही है तो आपको इसकी जांच करनी चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। एलपीजी सिलेंडर लगातार महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में LPG सब्सिडी से आम लोगों को सिलेंडर की महंगाई से थोड़ी राहत मिली है. आइए जानते हैं सब्सिडी की जांच की पूरी प्रक्रिया कैसी है।
इस वजह से रुक सकती है सब्सिडी
अगर आपको सब्सिडी नहीं मिल रही है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला यह है कि आपने अपना बैंक खाता नंबर सही ढंग से दर्ज नहीं किया है। हालांकि, अगर आपको नहीं पता कि आपके खाते में रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी जा रही है या नहीं, तो इसका पता लगाने का तरीका क्या है, तो आज हम आपको बता रहे हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने या किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर बैठे मिनटों में ऑनलाइन आसानी से जान सकते हैं। यह तरीका बहुत आसान है।
इसे भी पढ़े- गीत दिल ढूंढता है के गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन
1- इसके लिए सबसे पहले www.mylpg.in वेबसाइट पर जाएं
2. इसके बाद आपको दाईं ओर तीन कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखाई देगी।
3- आपका जो भी सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर के फोटो पर क्लिक करें।
4. इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की जानकारी होगी।
5- ऊपर दाईं ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प होगा, उसे चुनें।
6. अगर आपकी आईडी पहले ही बन चुकी है तो आपको साइन इन करना होगा।
7-अगर आईडी नहीं है तो आपको नए यूजर को सेलेक्ट करना होगा।
8. इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमें राइट साइड में View Cylinder Booking History का ऑप्शन मौजूद होगा उसे सेलेक्ट करें।
9- आपको पता चल जाएगा कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं।
10- सब्सिडी नहीं मिलने पर 18002333555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
कितनी सब्सिडी मिलती है
मौजूदा दौर में घरेलू गैस पर LPG सब्सिडी बहुत कम रह गई है। उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी के रूप में 79.26 रुपये आ रहे हैं, हालांकि एक समय ऐसा भी था जब सिलेंडर पर 200 रुपये तक की सब्सिडी मिलती थी। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर पर सब्सिडी कम मिल रही है, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर की कीमत में भी काफी इजाफा हुआ है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

