HomeInternational...तो जल्द ही अंधेरे में डूब जाएगा पूरा Afghanistan

…तो जल्द ही अंधेरे में डूब जाएगा पूरा Afghanistan

खबर संसार नई दिल्ली: …तो जल्द ही अंधेरे में डूब जाएगा पूरा Afghanistan, जब से अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनी है। तब से वहां पर भारी उथल-पुथल मची हुई है। अब ताजा मामला आ रहा है कि पूरा अफगानिस्तान बिना बिजली के अंधेरे में डूब जाएगा। क्योंकि वहां का बिजली का पावर ग्रिड अपने पड़ोसी देशों पर ही निर्भर है। जिसमें उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान और तुर्कमेनिसन आदि देश आते हैं। अफगानिस्तान में अभी तक पावर ग्रिड नहीं बन पाया है। इसलिए बिजली अपने पड़ोसी देशों से आयात की जाती है।

पूरे काबुल में होगा ब्लैकआउट

अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद से तालिबान को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि तालिबान Afghanistan में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों का बकाया भुगतान करने में नाकाम हो रहा है, जिससे चलते काबुल सहित पूरे अफगानिस्तान के अंधेरे में डूबने का खतरा मंडरा रहा है। बिजली की कमी से स्थिति पूरे अफगानिस्तान में बिगड़ेगी, विशेष रूप से काबुल को ब्लैकआउट करना पडे़ेगा।

ये भी पढे-तालिबान (Taliban) का नया फरमान आप होंगे आश्चर्य

Afghanistan भारी संकट से गुजर रहा

बता दें कि जब से Afghanistan पर तालिबान का कब्जा हुआ है तब से घरेलू बिजली उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इस तरह के हालात पर संयुक्त राष्ट्र लगातार चिंता जताता आ रहा है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख बोरेल का कहना है कि अफगानिस्तान पर गंभीर मानवीय, आर्थिक व सामाजिक संकट का खतरा बना हुआ है, क्योंकि अफगानिस्तान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, यहां पर कुल एक तिहाई आबादी दो डॉलर प्रतिदिन से भी कम की आय से अपना जीवन यापन कर रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.