हल्द्वानी खबर संसार। खून के निशान लगातार लंबी लाइन में मिलने पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। जी हा रामजीविहार कॉलोनी में सुबह सुबह लोग जब टहलने जाते है तब हर कोई आश्चर्यचकित था। घटना का सीसी कैमरे में भी पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन करीब 300 से 400 मीटर तक खून और उसके निशान लगातार लंबी दूरी तक देखने को मिले।
खून के निशान लगातार लंबी लाइन में मिलने पर कॉलोनी में हड़कंप,बड़े जानवर की आशंका
कॉलोनी में 7 से 8 कुत्ते दिखते थे लेकिन अब 3 से 4 ही दिख रहे है। किसी बड़े जानवर की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालाकि पग मार्क स्पष्ट नहीं दिख पा रहे क्योंकि गाड़ियों के पहिया चढ़े नजर आ रहे कई जगह खून पर क्योंकि किसी ने शायद ध्यान नहीं दिया होंगा। इलाके में कई बार गुलदार और बाघ की दस्तक ही चुकी है। लोगो के बीच डर बना हुआ है। बताया जा रहा है की भाखड़ा फतेहपुर रेंज से अक्सर गुलदार बाघ इत्यादि लंबी दूरियां तय कर इलाकों में आते रहते है।
