खबर संसार हलद्वानी। हलद्वानी जेल में कई दर्जन एड्स के कैदी मिलने से हड़कंप मच गया। जी हा आज 54 कैदी मिलने से हड़कम मचा। डॉक्टर्स को बुलाकर सभी का चेकअप और जांचे कराई गई। हलद्वानी उपकारागार में करीब इस समय एक हजार सात सौ के आसपास कैदी है। जबकि कैपेसिटी 500 है।
जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे से जब खबर संसार ने बात करी तो उन्होंने कहा घबराने की जरूरत नहीं है सभी एड्स वालो को अलग सेल में रखा गया है। उन्होंने कहा अधिकांश नशेड़ी वाले कैदी है जो नशे का सेवन करते है। एक ही सुई से नशा कई लोग लेते है ये एचआईवी का संक्रमण इसी कारण फेल जाता है। फिलहाल इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है। जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हल्द्वानी जेल में 54 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। फिलहाल एचआईवी संक्रमित सभी कैदियों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।