HomeLocalबाजार की इस बैंक बिल्डिंग में आग लगने से मचा हड़कंप!

बाजार की इस बैंक बिल्डिंग में आग लगने से मचा हड़कंप!

खबर संसार हल्द्वानी। इलेक्ट्रॉनिक का बाजार रेलवे बाजार में बैंक बिल्डिंग में आग लगने से मचा हड़कंप! जी हा शहर के मुख्य रेलवे बाजार स्थित सेंट्रल बैंक बिल्डिंग में देर शाम आग लगने से भगदड़ मच गई।

बैंक बिल्डिंग में आग लगने से मचा हड़कंप!

आग ने तेज़ी से फैलना शुरू कर दिया। जिसके कारण बैंक बिल्डिंग परिसर में स्थित एटीएम भी चपेट में आ गया।इधर जैसे ही आग की सूचना अग्नि शमन को मिली। तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंचा आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। अग्निकांड से कितना नुकसान हुआ है,फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। रेलवे बाजार में करन होटल बिल्डिंग में सेंट्रल बैंक के साथ ही उसका एटीएम भी है। देर शाम लगभग सवा आठ बजे बिल्डिंग में सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धरण कर लिया। आग की लपटों ने पहले माले में स्थित सेंट्रल बैंक और उसके एटीएम को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर एसपी सिटी हरवंश सिंह भी मय फोर्स के पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.