खबर संसार हल्द्वानी. कल रामपुर रोड बरेली रोड में पेड़ों का कटान और पातन दोनों होना है लिहाजा निम्न एरिया में विधुत आपूर्ति वाधित रहेंगी सुबह 10 बजे से साय 5 बजे तक उक्त जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने दी. उन्होने बताया सड़क का चौड़ीकरन होने के कारण पेड़ काटने और पातन है लिहाजा असुविधा के लिए खेद रहेगा.
कल बिजली रहेंगी गुल क्योंकि पेड़ों का होना है…
बताये चले कि नगर क्षेत्र के रामपुर रोड और बरेली रोड में वाहन भी घूमकर जायेंगे और साथ ही रोडवेज बस स्टेशन व उसके समीप निवास करने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करना है कि रोडवेज स्टेशन, हल्द्वानी से कालूसय्यद् मन्दिर, हल्द्वानी तक सड़क चौढ़ीकरण हेतु वाधक वृक्षों का वन विभाग द्वारा पातन / कटान किया जाना है, जिस कारण निम्न सूची के अनुसार शट-डाउन प्रस्तावित है। उक्त कार्य के दौरान निम्न सूची के अनुसार सम्बन्धित पोषकों से पोषित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण/आंशिक रूप से बाधित रहेगी


