HomeLife Styleक्लासी और एलीगेंट लुक के ल‍िए गर्मियों में बेस्ट हैं लिपस्टिक के...

क्लासी और एलीगेंट लुक के ल‍िए गर्मियों में बेस्ट हैं लिपस्टिक के ये शेड्स

मेकअप में लिपस्टिक सबसे जरूरी प्रोडक्ट होता है। इसके बिना पूरा लुक अधूरा लगता है। अगर बात करें लिपस्टिक के परफेक्ट शेड की तो गर्मी के मौसम में इसके चयन में काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। हालांकि कई लड़कियां ऐसी होती हैं, जिनको Lipstick के शेड्स के बारे में ज्यादास जानकारी नहीं होती है।

इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं। अपनी पसंद के हिसाब से आप इन Lipstick के शेड्स को अपने मेकअप कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

पीच रंग

पीच रंग हर लड़की को काफी ज्यादा पसंद होता है। वहीं गर्मी के मौसम में इस रंग की लिप्सटिक लगाने से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा और पूरा दिन आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा। डार्क रंग के आउटफिट के साथ आप पीच रंग की Lipstick लगा सकती हैं।

न्यूड रंग

बता दें कि आजकल न्यूड कलर काफी ट्रेंड में चल रहा है। वहीं अगर आप मैटेलिक आउटफिट पहन रही हैं तो न्यूड रंग की लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। न्यूड रंग देखने में क्लासी और एलीगेंट लगता है।

ब्राउन रंग

हर स्किन की लड़कियां इस रंग की Lipstick लगा सकती हैं। एक समय पर ब्राउन रंग की लिपस्टिक हर कोई लगाना पसंद नहीं करता था। लेकिन आज के समय में हर कोई ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद करता है।

प्लम रंग

अगर आपको भी ऑफिस लुक के लिए कोई लिपस्टिक लगानी है तो प्लम रंग आप पर काफी जचेगा। इस रंग की लिपस्टिक को आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ लगा सकता है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.