HomeNationalPetrol Price में इस राज्‍य ने कम की 3 रूपये, जाने अपने...

Petrol Price में इस राज्‍य ने कम की 3 रूपये, जाने अपने राज्‍य में कितने कम हुए रेट

चेन्नई, खबर संसार। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol Price) में लगातार हो रही बढ़ोतरी से हर आम से खास परेशान हैं। जनता में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार ने लोगों को राहत देने की पहल की है।

दरअसल तमिलनाडु (Tamil Nadu) में शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री P.T.R. Palanivel Thiaga Rajan ने अपना पहला पेपरलेस बजट पेश करते हुए पेट्रोल पर लगने वाली स्टेट एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तमिलनाडु में पेट्रोल (Petrol Price) 3 रुपये सस्ता हो जाएगा. हालांकि इस फैसले से राज्य सरकार को सालाना 1,160 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

पेट्रोल के दामों में 3 रुपये की कमी

जानकारी के मुताबिक चेन्‍नई में शुक्रवार को पेट्रोल का भाव (Petrol Price) 102.49 रुपये और डीजल का भाव 94.39 रुपये प्रति लीटर रहा। असेंबली में बजट पास हो जाने के बाद इसमें 3 रुपये की कमी आ जाएगी. बताते चलें कि मई 2021 से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब समेत करीब 15 राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- schools को फीस में सरकार ने 15 प्रतिशत तक कटौती करने का निर्देश दिया

दूसरे राज्यों में भी कम हो सकती हैं कीमतें!

एक्सपर्ट का मानना है कि तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार के बाद दूसरे राज्यों पर भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Price) पर टैक्स कम करने का दबाव पड़ेगा। इससे वे भी अगले कुछ दिनों में अपने राज्यों में कीमतें कम करने का ऐलान कर सकते हैं। खासकर अगले साल चुनाव में जाने वाले पंजाब, यूपी जैसे राज्यों में इसकी संभावना सबसे ज्यादा जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.