spot_img
spot_img
HomeNationalमतगणना पर कड़े इंतजाम, कहीं देखते ही गोली मारने का आदेश, तो...

मतगणना पर कड़े इंतजाम, कहीं देखते ही गोली मारने का आदेश, तो कहीं धारा 144

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है तो पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कोई कमी छोड़ना नहीं चाह रहा। मतगणना को देखते हुए 70 हजार सिविल पुलिस वर्कर्स को तैनात किया जाएगा।

पैरामिलिट्री की 245 कंपनियां और पीएसई की 69 कंपनियां तैनात

तो वहीं पैरामिलिट्री की 245 कंपनियों और पीएसई की 69 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। सुरक्षाबलों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में भी की जाएगी।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि हमने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7 बजे इलेक्शन ऑब्जर्वर्स और उम्मीदवारों की मौजूदगी में खोले जाएंगे। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की जाएगी।

मतगणना में बांधा डालने की कोशिश करने पर देखते ही गोली मारने का आदेश

मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी या अफरा-तफरी न हो इसके लिए कानपुर पुलिस के कप्तान ने सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मतगणना में बाधा डालने की कोशिश की तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी।

इसे भी पढ़े़े-Exit Poll पर बाेले पूर्व सीएम-10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे

दूसरी ओर उत्तराखंड में भी कल नतीजों का ऐलान किया जाएगा। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे ने कहा, हरिद्वार में तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं। सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है और जुलूस निकालने की मनाही है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस। करुणा राजू ने बताया कि कल 8 बजे मतगणना शुरू होगी। अधिकारियों को 3-4 चरण की ट्रेनिंग दी गई है। वोटर हेल्पलाइन एप पर निर्वाचन आयोग से जैसे-जैसे अनुमति मिलती रहेगी मीडिया के लिए डाटा जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात की गई है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.