HomeLife Styleपार्टी में सबसे गॉर्जियस दिखने को ट्राई करें सफ़ेद साड़ियों के खूबसूरत...

पार्टी में सबसे गॉर्जियस दिखने को ट्राई करें सफ़ेद साड़ियों के खूबसूरत डिजाइन

इस नए साल में व्हाइट कलर ट्रेंड में है, व्हाइट कलर फंक्शन में सबसे अलग और एलिगेंट लुक के लिए जाना जाता है। सफ़ेद रंग जितना सोबर होता है उतना ही ग्लैमरस भी। आइये देखते है सफ़ेद साड़ियों को कैरी करने के कुछ अलग अंदाज जिसे बॉलीवुड और टीवी जगत की हसीनाएं भी अपनाती हैं-

थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वर्क की सफ़ेद साड़ी

भेड़िया फिल्म की प्रमोशन के लिए कृति सैनन ने व्हाइट साड़ी कैरी की थी, इसमें व्हाइट थ्रेड की खूबसूरत इम्ब्रॉयडरी से इसकी खूबसूरती और बढ़ गयी साथ ही इसमें रफेल का यूज किया गया है। कृति ने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था जिससे वह और भी हॉट और प्रीटी दिख रही थी। आप अपनी पसंद के हिसाब से फुल स्लीव्स या स्लीवलेस ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं आजकल ब्लाउज में भी रफेल का यूज किया जाने लगा है तो आप भी ब्लाउज डिजाइंस में रफेल के न्यू फैशन ट्रेंड को आजमा सकती हैं।

चिकनकारी वर्क की सफ़ेद साड़ी

रकुल प्रीत ने अवार्ड नाईट के लिए सफ़ेद साड़ी कैरी की थी जिस पर चिकनकारी का वर्क किया गया था जिसमें रकुल बेहद सुन्दर और ग्रेसफुल लग रही थी। आप भी किसी फंक्शन के लिए चिकनकारी की व्हाइट साड़ी ट्राई कर सकती हैं और सेंटर ऑफ़ अट्रेक्शन बन सकती हैं। इसके साथ रकुल ने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था, आप चाहें तो हाफ स्लीव्स या स्लीवलेस ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

सफ़ेद साड़ी रफेल के साथ

कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान दीपिका के दिलकश अंदाज को भला कौन इग्नोर कर सकता है। दीपिका ने कांस में व्हाइट साड़ी कैरी की थी जिसे रफेल से सजाया गया था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट पर्ल नेकलेस कैरी किया था दीपिका के इस रॉयल लुक की चर्चा कांस फिल्म महोत्सव के दौरान जमकर हुई ।

ट्रांसपेरेंट सफ़ेद साड़ी

अगर आप पार्टी में कुछ ज्यादा हॉट और गॉर्जियस लुक चाहती हैं तो मलाइका अरोरा की व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। मलाइका ने यह साड़ी एक पार्टी के दौरान कैरी की थी जिससे उनके फैंस के होश उड़ गए थे। आप भी पार्टी में एक्स्ट्रा हॉट लुक से सबका ध्यान अपनी और खींच सकती हैं।

व्हाइट रफेल साड़ी विथ फुल स्लीव्स ब्लाउज

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हिना खान का व्हाइट रफेल साड़ी वाला लुक तो आपको याद ही होगा। संदीप खोसला की इस साड़ी में हिना गजब की खूबसूरत लग रहीं थी। इस व्हाइट रफेल साड़ी के साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था। आप इस लुक को न्यूड मेकअप के साथ ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.