HomeUttarakhandकिच्छा व्यापार मंडल महामंत्री के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

किच्छा व्यापार मंडल महामंत्री के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

उत्तराखंड, उधमसिंह नगर। किच्छा व्यापार मंडल महामंत्री के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा जी, हां क्षेत्र मे व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो चली है दावेदार अपनी अपनी दावेदारी को लेकर टाल ठोक रहे है तो वही आरोप और प्रत्यारोप का सील सिला भी शुरू हो गया है।

किच्छा व्यापार मंडल महामंत्री के खिलाफ आज कुछ व्यापारियों ने आक्रोश प्रकट करने के साथ उनसे माफ़ी की मांग की है। इसके लिए व्यापारियों और युवा शक्ति संगठन द्वारा व्यापार मंडल चुनाव समिति के सदस्य को लिखित मे शिकायत भी सौपी है।

बदसलूकी और अभद्र भाषा का प्रयोग का लगाया आरोप

दरअसल मामला इस प्रकार है की व्यापारियों ने आरोप लगाया की व्यापार मण्डल महामंत्री से एक व्यापारी द्वारा सोशल मिडिया पर सवाल किया गया था की व्यापारियों से लिए चंदे और जो सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु आये पैसो का विवरण माँगा तो इस पर महामंत्री बीफर पड़े और उक्त व्यापारी के प्रतिष्ठान आरएस टेलिकॉम पर जाकर व्यापारी राजीव अग्रवाल से बदसलूकी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस पर समाजिक संगठन युवा शक्ति और व्यापारियों ने चुनाव समिति के सदस्य राजेंद्र अरोरा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे घटना का जिक्र करते महामंत्री से माफ़ी मांगने की बात कही और साथ ही कहा की चुनावों को निष्पक्ष करवाया जाये ताकि एक अच्छा नेता व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर सके। वर्तमान पदाधिकारी अपनी मनमानी करते आये है इसलिए व्यापारियों को एक अच्छे नेता की जरूरत है और सबके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल सके।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.