1 जुलाई से बढ़ जायेगा ट्रेन का किराया, AC और Non-AC दोनों होंगे महंगे? जी, हां देशभर में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन के जरिए यात्रा करते हैं, क्योंकि ट्रेनें सुविधाजनक और फ्लाइट की तुलना में सस्ती होती हैं। लेकिन अब यात्रियों को झटका लग सकता है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नया किराया 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।
AC और Non-AC दोनों का किराया बढ़ा
रेलवे के अनुसार, 1 जुलाई से AC कोच में यात्रा करने वालों को प्रति किलोमीटर दो पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं, नॉन एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को प्रति किलोमीटर एक पैसा अतिरिक्त देना होगा। यह बदलाव सभी जोनों में लागू किया जाएगा।
500 और 1000 KM यात्रा पर कितना बढ़ेगा किराया
अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर का सफर करता है, तो नॉन एसी कोच में उसे 5 रुपये और एसी कोच में 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं, 1000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर नॉन एसी में 10 रुपये और एसी में 20 रुपये ज्यादा देने होंगे।
रेलवे को मिलेगा भारी राजस्व लाभ
हालांकि यात्री के लिहाज से यह बढ़ोतरी मामूली लग सकती है, लेकिन रेलवे के रेवेन्यू पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव से रेलवे को सालाना करीब 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। रेलवे किराया बढ़ोतरी 2025 यात्रियों की जेब पर हल्का असर डालेगी, लेकिन रेलवे को भारी राजस्व लाभ मिलेगा। यात्रियों को पहले से योजना बनानी होगी ताकि वे अपने बजट में यात्रा कर सकें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
