जींद, खबर संसार। ट्यूशन टीचर ने पढ़ाई के दौरान छात्रा को दिखाया पॉर्न, मना करने पर पिता को न से मारने की दी धमकी, जी हां आप ने सही पढ़ा हरियाणा के जींद में ट्यूशन टीचर की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है।
यहां एक ट्यूशन टीचर ने पढ़ाई के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया और इनकार करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस केस में एफआईआऱ दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़े-5 दिन में 3.20 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल व डीजल, जानिए अपने शहर का रेट
छात्रा ने महिला थाने में की शिकायत
पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उन्होंने बताया कि अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया। छात्रा ने इसकी शिकायत माता-पिता से की और ट्यूशन जाना बंद कर दिया।
मना करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर ने उसका पीछा किया। इतना ही नहीं उसने छात्रा के पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
आरोपी टीचर चल रहा फरार
शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर उसका पीछा करने लगा। एक दिन अंकुर ने उसके पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
