जी, हां आप ने सही पढ़ा, मुंबई में इस दफ्तर के खुल जाने के बाद से वहां रह रहे यूपी के नागरिकों को इसका फायदा होगा। योगी आदित्यनाथ की इस पहल की जमकर सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि इससे मुंबई में काम करने वाले यूपी के लोगों के हितों की रक्षा हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक मुंबई में यूपी सरकार का दफ्तर अप्रवासी कामगारों के लिए यूपी में नए रोजगार के अवसर को पैदा करने में सहायक होगा। इसके अलावा आपदा की स्थिति में यूपी के लोगों को इस दफ्तर के जरिए सहायता पहुंचाई जा सकती है। यूपी के मुंबईकरो की सहायता का यह एक बड़ा केंद्र साबित हो सकता है।
पढ़ें चर्चित खबरें
व्यवसाय और कामगारों को सहूलियत होगी
आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के लोगों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस दफ्तर से उनकी समस्याओं का समाधान होगा। यूपी सरकार का यह दफ्तर राज्य के नागरिकों के लिए मुंबई में नौकरी, व्यवसाय और कामगारों की सहूलियत तथा उनके हितों की रक्षा करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: तुलसी है चमत्कारी औषधि, इन बीमारियों में अवश्य करें सेवन
पढ़ें चर्चित खबरें
यूपी के लाखों लोग रहते है मुबई में
जानकारी के मुताबिक के मुंबई में लाखों लोग उत्तर प्रदेश के रहते हैं। उत्तर प्रदेश से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी भयंकर भीड़ रहती है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो कि यहां सालों से रह रहे हैं। यह लोग मुंबई के विकास में अहम योगदान निभाते हैं। इस दफ्तर के जरिए योगी सरकार ऐसे लोगों को भी साधने की कोशिश करेगी जो कि उत्तर प्रदेश में निवेश कर सकें।
साथ ही साथ इस दफ्तर का उद्देश्य बिज़नेस एनवायरनमेंट को तैयार करने के लिए नए आइडियाज पर काम करना भी है। कुल मिलाकर देखें तो कहीं ना कहीं योगी सरकार के इस कदम से उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य के बाहर भी आपदा में बड़ी सहायता मिल सकती है। साथ ही साथ रोजगार को लेकर भी यह दफ्तर काफी अहम साबित हो सकता है।
पढ़ें चर्चित खबरें
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

























