आधार कार्ड आज देश के हर नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। आधार के बिना आपके ज्यादातर काम नहीं हो सकते हैं। हर छोटे बड़े काम के लिए आपको Aadhar Card की जरूरत होती है। हालांकि आधार में अगर आपका नंबर रजिस्टर्ड नहीं हो तो आपको कई असुविधाओं का सामना करना पड़ा सकता है।
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी
बिना मोबाइल नंबर अपडेशन के आप Aadhaar कार्ड की कई सुविधाओं का न तो लाभ ले सकेंगे और न ही किसी गलती का करेक्शन कर सकेंगे। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन कनेक्शन और अन्य लगभग सभी तरह की सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं के लिए, बैंकिंग सेवाएं शुरू करने से लेकर नागरिकों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़े-मार्च 2022 तक राशन कार्ड धारकों को मिलेगा ‘free’ में राशन
अगर आपके Aadhaar Card में कोई स्पेलिंग मिस्टेक है, या फिर व्यक्तिगत जानकारी में कोई गलती है या गलत मोबाइल नंबर जैसी कोई समस्या आती है तो आप इसे नए मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों के साथ ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
ये प्रोसेस फॉलो करें
इन सेवाओं के लिए आपको किसी आधार केंद्र पर जाने की आवश्यकता जरूरत नहीं है। UIDAI ने हाल ही में यूजर्स को अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को घर से ही अपडेट करने की सुविधा दी है। सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट Ask.uidai।gov.in पर जाएं। इसके बाद वह फोन नंबर जोड़ें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। फिर कैप्चा कोड डाले।
लौट आई मरी महिला, बोली- मुझे भी खानी है पूड़ी-सब्जी, भागो भूत आया का मचा शोर
आपको सेंड ओटीपी विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपने फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आप एक ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखेगा जो ऑनलाइन आधार सेवाओं से संबंधित है। सूची में नाम, पता, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य विकल्प नजर आएंगे।
आधार में फोन नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर चुनें। इसके बाद सभी जरूरी जानकारी दें। आप जिस चीज को अपडेट करना चाहते हैं वह विकल्प सुनिश्चित करें। अब एक नया पेज दिखाई देगा और आपको एक कैप्चा दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, ओटीपी सत्यापित करें और सेव एंड प्रोसीड विकल्प पर क्लिक करें।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
