खबर संसार रुद्रपुर.उत्तराखंड को 1.86 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता दी गई है। यह पूर्व की सरकार के दस साल की तुलना में साढ़े तीन गुना से अधिक बोले शाह, मौका था उत्तराखंड निवेश उत्सव का और स्थान था रुद्रपुर का मनोज सरकार स्टेडियम जिसमें नेताओं अधिकारियों पुलिस पत्रकार वालेंटियर सहित 8 हजार 500 लोगों की उपस्थिति में.जी हां साथ ही कहा मैदानी और पहाड़ी राज्य में निवेश लाने में बहुत अंतर है। पहाड़ी राज्य में निवेश लाने में पहाड़ चढ़ने जितनी कठिनाई होती है. लेकिन धामी जी ने चमत्कार कर दिखाया है
उत्तराखंड को 1.86 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता दी गई, पूर्व की सरकारों से तीन गुनी बोले शाह
विडिओ भी देखे
धामी की तारीफ करते हुए शाह बोले, विपरीत परिस्थितियों और सारी परंपरागत कल्पनाओं को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश धरातल पर उतारा है, जो बड़ी उपलब्धि है। निवेश के साथ ही 81 हजार रोजगारों का सृजन हुआ है.केन्द्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल सरकार के समय जब उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था तब कहा गया कि छोटे राज्य की कल्पना सफल होगी या नहीं. आज ये तीनों राज्य अपने पैर पर खड़े होकर आगे बढ़ रहे हैं। उसमें सोने में सुहागा 2014 में हुआ, जब मोदी सरकार आई। इन राज्यों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें संवारा है.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें संवारा
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड होना जरूरी है। विकसित भारत 2047 का सपना तब तक अधूरा है, जब तक छोटे राज्य और पूर्वी राज्य विकसित नहीं होते.केंद्रीय गृह मंत्री ने कुल 1342.84 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 16 योजनाओं के शिलान्यास (1263.5 करोड़ रुपये) और चार योजनाओं के लोकार्पण 79.34 करोड़ रुपये किए गए। इसमें हल्द्वानी शहर के लिए 596.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया


