HomeUttarakhandसतबूंगा के जल स्रातों में मानव अपशिष्ट फेंकने पर ग्रामीणों ने दिया...

सतबूंगा के जल स्रातों में मानव अपशिष्ट फेंकने पर ग्रामीणों ने दिया धरना

आज पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू जी के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन रामगढ़ ब्लॉक के सतबूंगा में कासा ड्रीम के गेट के आगे किया गया जिसमें कासा बिल्डर द्वारा मल मूत्र सतबूंगा के जल स्रोतों में फेक दिया गया है जिस कारण आक्रोशित ग्रामीण जनता हरीश पनेरू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुई।

पनेरू ने एसओ मुक्तेश्वर कमीद जोशी को मौके पर धरना स्थल पर बुलाकर उक्त होटल मालिक एवं दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र के युवा नेता लाखन सिंह नेगी जी ने भी उक्त FIR दर्ज करने की माँग की है जिस पर पनेरू ने लिखित तहरीर एसओ मुक्तेश्वर को सौंपी तथा तत्काल प्रभाव से 10,000 का चालन करने की बात कही।

वीडियों भी देंखे

बिल्डर पहाड़ के लोगों व ग्रामीण जनता को डराने धमकाने का काम कर रहे है

पनेरू ने कहा कि ऐसे बिल्डर सावधान हो जाए जो पहाड़ के लोगों व ग्रामीण जनता को डराने धमकाने का काम कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शीघ्र ही जिला अधिकारी महोदय से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा जिसमें ऐसे होटलों को सील करने की मांग की जाएगी अगर प्रशासन उन्हें सींल नहीं करेगा तो पनेरू स्वयं ही ग्रामीण के साथ ताले लगा देंगे क्योंकि बिल्डर्स और पहाड़ों में अनैतिक कार्य करने वाले माफियाओं को सबक सिखाना ही हमारा लक्ष्य है तथा पहाड़ की भोली भाली जनता को ऐसे लोगों से डरने की आवश्यकता नहीं है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पनेरू के साथ उक्त होटल का गेट भी बंद किया जिसे बाद में एसओ के कार्यवाही करने के बाद खोल दिया गया। धरना प्रदर्शन में देवेंद्र मेर, प्रबल दर्मवाल, कमल जीत गोड, सतबूंगा की सरपंच रेखा गौड, सुनील कुमार, ललित, मोहन, पंकज, नयाल, महेश चन्द्र, आशा गौड़, पदमा, दिनेश गौड़, भुवन पहाड़ी, वीरू, नयाल, लाखन लोधीयाल, मनोज गौड़, उमेश मेहता, आनंद कुमार सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.