HomeLocalथैंक्यू फॉरेस्ट गुलदार को पकड़ने के लिए बोले ग्रामीण

थैंक्यू फॉरेस्ट गुलदार को पकड़ने के लिए बोले ग्रामीण

खबर संसार हल्द्वानी।थैंक्यू फॉरेस्ट गुलदार को पकड़ने के लिए बोले ग्रामीण। जी हा फतेहपुर के दूसरी ओर आनंदपुर रुद्रपुर साइड के ग्रामणियो ने फॉरेस्ट को धन्यवाद बोला। तुरंत कार्यवाही कर गुलदार को पिंजरे में लेने पर। इससे पूर्व जंगल में घूमते गुलदार की सूचना पर फॉरेस्ट ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पिंजरा लगाया और गुलदार को 2 डॉट्स देकर बेहोश कर पिंजरे में ले लिया। पिंजरे पर कपड़ा डालकर उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।इससे पूर्व इस स्थान पर कभी गुलदार नही देखा गया । आनंदपुर भाखड़ा रेंज के आसपास रहने वालो ने फॉरेस्ट को थैंक्यू बोला।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर ग्रामीणों ने फॉरेस्ट को सूचना दी। कि बाघ विचरण करता देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेस्ट ने तुरंत कार्यवाही करते जंगल में गुलदार को ट्रैप कर 2 डॉट्स दी। गुलदार के बेहोश होते ही उसको पिंजरा में डाल दिया बताया जा रहा है की गुलदार नर है और लगभग 5 साल का वयस्क है। बाघ के दांत और नाखून बिलकुल सही बताए जा रहे है। सबसे अच्छी बात है की गुलदार नरभक्षी नहीं है। गुलदार को पिंजरे में कपड़ा ढककर रेस्क्यू सेंटर लाया गया। जहा कुछ दिनों बाद उसको जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

फॉरेस्ट टीम में वन क्षेत्राधिकारी तनुजा परिहार,डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, डॉ हिमांशु पांगती,तेजराम,आयुष उनियाल दीपचंद आर्य,किशन कुमार,कमला,विपिन,वीरेंद्र इत्यादि समिलित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.