HomeNationalग्रामीणों ने नेताओं को सिखाया सबक, काम करा भैंस से कटवाया फीता

ग्रामीणों ने नेताओं को सिखाया सबक, काम करा भैंस से कटवाया फीता

गडग (कर्नाटक)। कर्नाटक के गडग से एक ऐसे खबर आई है जिससे जनप्रितनिधियों और अधिकारयों की घारे बेइज्जती हे रही है। यहां कुछ गांव वालों ने सरकार और अपने इलाके के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण एक बस स्टैंड के शेल्टर को बनवाने का जिम्मा खुद लिया। यहीं नहीं, उन्होंने बस स्टैंड के शेल्टर को बनवाने के बाद उसका शुभारंभ भी कराया।

भैंस से कराया उद्घाटन

वैसे, ग्रामीणों ने बस स्टैंड के इस शेल्टर का शुभारंभ जिससे कराया, उसके बारे में जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। नेताओं और अफसरों का अजीबो-गरीब विरोध करते हुए इन गांव वालों ने एक भैंस से उसका शुभारंभ कराया। गांव वालों के इस कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, क्षेत्र के नेता और अफसर अब अपनी फुल बेइज्जती के बाद वहां जाने से डर रहे हैं।

इसे भी पढ़े- हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, छह की मौत

अफसरों और विधायक-सांसद से मिन्नत करते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी

यह मामला कर्नाटक में गडग जिले बालेहोसुर गांव का है। यहां 40 साल पहले बस स्टैंड का शेल्टर बना था, जो पिछले कई साल से बिल्कुल जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच चुका था। गांव वालों ने अफसरों और अपने इलाके के विधायक-सांसद की काफी मिन्नतें की, मगर हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता था। जब हर बार यही सिलसिला जारी रहा, तो गांव वालों ने उनसे कहना बंद कर दिया और खुद इसे बनाने के लिए प्रयास करने लगे।

गांव वालों ने बताया कि वह दो साल से नए शेल्टर को बनाने के लिए स्थानीय विधायक और सांसद से अनुरोध कर रहे थे। हर बार नेता वादा करते कि बस, जल्द काम शुरू हो जाएगा, मगर ऐसा कभी नहीं हुआ। धीरे-धीरे यह जगह डंपिंग यार्ड के तौर पर तब्दील होने लगी, इससे बस का इंतजार करने वाले यात्री यहां खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। गर्मी, सर्दी या फिर बारिश से बचने के लिए लोगों को बस का इंतजार करने दूर चाय-नाश्ते के होटल या फिर दूसरों की दुकान पर खड़ा होना पड़ता था।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.