HomeInternationalविनेश फोगट व 7 पहलवान WFI प्रमुख पर केस दर्ज करने को...

विनेश फोगट व 7 पहलवान WFI प्रमुख पर केस दर्ज करने को पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

विनेश फोगट और सात अन्य पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जांच समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर शहर के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को यह कदम उठाया गया।

ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध फिर से शुरू कर दिया, उन्होंने रविवार की रात मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर में फुटपाथ पर बिताई।

खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी

वहीं दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ सात शिकायतें मिली हैं और उन सभी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.