चंडीगढ़, खबर संसार। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार दोपहर जुलूस निकालने को लेकर खालिस्तान समर्थकों और हिंदूवादी संगठन शिवसेना (बाल ठाकरे) के बीच हिंसक झड़प हो गई। बवाल इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थर और तलवारें चलने लगीं। इसमें एक एसएचओर समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बेहद संयम के साथ स्थिति को संभाला। हिंसा पर काबू पाने के लिए एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर हवाई फायर किए। इस हिंसा में खालिस्तानी ऐंगल भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बवाल के दौरान खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए जा रहे थे।
इसे भी पढ़े-पीएम ने कोविड-19 को देखते हुए देश के सभी सीएम के साथ वर्चुअल बैठक की
खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए जा रहे थे
बताया जा रहा है कि शिवसेना और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों गुट आपस में भिड़ गए और इस दौरान पत्थरबाजी की गई। इलाके में जबरदस्त तनाव बताया जा रहा है। तनाव बढ़ता देख सुरक्षाबलों को वहां भेजा गया है। पुलिसबल की भारी तैनाती इलाके में की गई है।
पटियाला के काली माता मंदिर के इलाके की ये घटना बताई जा रही है। बता दें कि पटियाला में शिवसेना ने बाल ठाकरे के खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के विरोध में ख्याली सिख युवकों ने भी मार्च निकाला था। जिसमें शिव सैनिकों को बंदर सेना का नाम देते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
15 राउंड हवाई फायर किए
गौरतलब है कि सिख फॉर जस्टिस के कन्वीनर गुरपतवंत पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके जवाब में पटियाला में शिवसेना बालठाकरे के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला की देखरेख में आर्य समाज चौक से खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च शुरु किया।
जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थकों ने तलवार से एसएचओ पर हमला किया। पुलिस की तरफ से स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए करीब 15 राउंड हवाई फायर किए जा चुके हैं। पुलिस की ओर से फायरिंग अभी भी जारी है। काली माता मंदिर के बाहर भारी संख्या में खालिस्ताना समर्थक इकट्ठे हो गए हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें
