खबर-संसार किच्छा । किच्छा नगर पालिका के वार्ड सदस्यों ने भी यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से दिखाई नराजगी।यूथ कांग्रेस मे इस्तिफो का सिलसिला लगातार जारी है।कुछ दिन पहले ही जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने स्तीफा दिया था। और इसके बाद अन्य विधान सभाओ से भी कई यूथ कांग्रेस के पददाधिकारियो ने भी स्तीफा दे दिया था जिसमे किच्छा विधान सभा से जिला महासचिव रिजवान सलमानी ने भी अपना स्तीफा प्रदेश अलाकमान को भेज कर अपनी नराजगी प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के विरुद्ध दर्ज करायी थी।
रिजवान सलमानी ने अपनी नराजगी मे कहा था की पिछले सात वर्षों से राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में कार्यकर्ता तथा तीन वर्ष से संगठन में बतौर किच्छा विधानसभा के निर्वाचित अध्यक्ष पद पर मेरा कार्यकाल शानदार रहा है। लेकिन बड़े दुःख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि विगत दिवस पूर्व मेरे पिताजी का स्वर्गवास हो गया है। उनके चालीसवें की रस्म भी पूरी नहीं हुई थी कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे भरोसे में लिए बिना पद से हटा दिया है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे पदोन्नत भी किया है। मगर मैं इससे सन्तुष्ट नहीं हूं।और यह कहकर उन्होंने स्तीफा दे दिया था।इसी कड़ी मे अब गदरपुर विधान सभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित चौहान ने भी अपना स्तीफा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है साथ प्रदेश यूथ कांग्रेस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। और कहा की गुटबाजी की राजनीती से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है और हम जो बात प्रदेश स्तर पर रखते है उसे नहीं सुना जाता है और यही वजहा है की जिससे मे स्तीफा दे रहा हूं।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला वा जिले के अन्य पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इसी श्रँखला मे इसी मुद्दे पर किच्छा नगर पालिका मे कांग्रेस समर्थित सभासादो ने भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अलाकामान को एक पत्र प्रेषित कर उनको अपनी नराजगी दर्ज कराई है जिसमे उन्होंने अपनी नराजगी जाहिर करते हुए कहा की यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लगातार अपनी मनमानी कर रहे है और अपने चाहेतो को ही पद दिए जा रहे है। और किच्छा क्षेत्र मे भी एक व्यक्ति जो चुनाव हार चुका है उसे बार बार विधान सभा पद पर बैठा दिया जा रहा है। जो बिलकुल भी सही नहीं है और जो बर्दाश नहीं किया जायेगा।शिकायती पत्र भेजनें वाले सभासदगण मे सैजी मालिक, हसीब अहमद, फिरासत खान,शशि बाला, लियाकत अली, राजकुमारकोली,साबिया बेगम,तौसिब अहमद, अफसर कुरैशी,राशिदा, सिमरनजीत कौर शामिल थे।अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही और लोग भी स्तीफा देंगे और विरोध करते रहेंगे जो चुनाव मे कांग्रेस को भारी नुकसान देगा।