Sunday, January 19, 2025
HomeUttarakhandवेंडी स्कूल की जया बेलवाल, गीतांजलि बिष्ट, पूजा बेलवाल का खेलो इंडिया...

वेंडी स्कूल की जया बेलवाल, गीतांजलि बिष्ट, पूजा बेलवाल का खेलो इंडिया खो-खो नेशनल में चयन

वेंडी स्कूल की खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंडर 18 मे चयनित विद्यालय की छात्राएं पूजा बेलवाल, गीतांजलि बिष्ट जया बेलवाल को आज विद्यालय में पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के छात्राओं ने राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में नैनीताल जिले से प्रतिभाग किया साथ ही राज्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन खेलो इंडिया वूमेंस लीग के लिए सुरक्षित किया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने विद्यालय की तीनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी

विद्यालय प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने विद्यालय की तीनों छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करी। विद्यालय के कोच विवेक ने बताया की जबलपुर ,मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया वूमेंस लीग करवाई जा रही है जो की 6 दिसंबर से 10 दिसंबर को संपन्न होगी।

अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ भावना बवाड़ी ने सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय जोशी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू थापा व विद्यालय के सभी शिक्षक व खेल शिक्षक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.