HomeNationalपश्चिम बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी के दौरे पर बवाल, पुलिस ने की...

पश्चिम बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी के दौरे पर बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। मतदाताओं की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मतदान केंद्र पर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, बढ़ा तनाव

भाजपा नेता और राज्य के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने “जय बंगाल” के नारे लगाए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सुरक्षा बलों का हस्तक्षेप, भीड़ को किया नियंत्रित

स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया।

स्थिति सामान्य, फिर शुरू हुआ मतदान

सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य हो गए और मतदान प्रक्रिया दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया, जिससे मतदान बिना किसी बाधा के जारी रहा।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.