HomeUttar Pradeshअब मदरसा (Seminary) में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गान गाना अनिवार्य

अब मदरसा (Seminary) में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गान गाना अनिवार्य

खबार संसार, लखनऊ: अब मदरसा (Seminary) में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गान गाना अनिवार्य, अब उत्तर प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। मदरसों के सभी शिक्षक और छात्र मिलकर पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाएंगे। उत्तर प्रदेश मदरसा (Seminary) शिक्षा परिषद की बैठक में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में इस बारे में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए गए।

ये भी पढें- …तो फिर ये companies बंद कर देंगी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां को बनाना

14 से 27 मई के मदरसा (Seminary) बोर्ड की परिक्षाएं

इस बैठक में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के पेपर 14 से 27 मई के बीच  कराने का फैसला लिया गया। मदरसा बोर्ड की परिक्षाएं 6 प्रशनपत्रों के साथ होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र होंगे। बोर्ड एग्जाम बिना किसी चिटिंग के हो उसको देखते हुए मदरसों में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा। 20 मई के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों और यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की वजह कॉलेजों के खाली न होने पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं  मदरसा (Seminary) में कराई जाएगी। प्रदेश भर के मदरसों में नए सत्र की शुरुआत इन फैसलों पर अमल के साथ की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार शपथ ग्रहण से पहले ही मदरसा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मदरसा बोर्ड ने ये सख्त कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने अपनी बैठक में मदरसा शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों की नियुक्ति TET के तर्ज पर MTET के माध्यम से किए जाने का फैसला लिया। परिषद ने फैसला लिया कि शिक्षकों की समय पर हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए बायोमिट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके अलावा मदरसों में छात्रों की संख्या कम होने पर दूसरे मदरसों में शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.